
मानसरोवर स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मीरा मार्ग अति मनोरम एवं भव्य यह जिन मंदिर मानसरोवर के ह्रदय स्थल मीरा मार्ग पर स्थित है, लाल पत्थर से निर्मित इस मंदिर की छटा ही निराली है । मूलनायक आदिनाथ भगवान की श्याम वर्ण पद्मासन प्रतिमा अति मनभावन एवं अतिशय चमत्कारी है । सन् 1992 में मात्र कुछ जैन परिवारों द्वारा एक समिति का गठन कर एक जैन मंदिर बनाने की भावना भायी गई और अथक प्रयास कर 657 वर्ग मीटर जमीन का आवंटन राजस्थान आवासन मंडल द्वारा कराया गया। तत्पश्चात मूलमंदिर का शिलान्यास फरवरी 1996 में किया गया। साथ ही दर्शन लाभ हेतु भगवान श्री आदिनाथ की प्रतिमा एक अस्थायी भवन में स्थापित की गयी। शनैः शनैः मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति करता रहा और चिरप्रतीक्षित भव्य वेदी प्रतिष्ठा समारोह फरवरी 2005 में कर प्रतिमाओं का प्रतिष्ठापना वर्तमान मंदिर जी में कर दी गई। मंदिर परिसर में जगह की कमी को देखते हुए समीप ही आदिनाथ भवन (संत भवन) हेतु 2362 वर्गमीटर जमीन रियायती दर पर राजस्थान आवासन मंडल से क्रय की गई। उक्त जमीन पर वर्तमान में 20 कमरों से सुसज्जित एक भव्य भवन, एक विशाल जलकूप बनाया गया है। भवन में लिफ्ट की सुविधा है। सभी कमरे सुसज्जित एवं सुविधा युक्त है। व्रतियों एवं साधुओं के लिए दो आहार शाला, एक किचन बनायी गयी है। यहां विभिन्न कार्यों हेतु दो विशाल हॉल भी उपलब्ध हैं।
यहां भोजनशाला की व्यवस्था भी है जिसमें यात्रीगण एवं आस-पास के क्षेत्रों के सभी धर्मावलंबी सूर्यास्त पूर्व भोजन ग्रहण कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण योजनाएँ
औषधालय
आदिनाथ भवन परिसर में एक आयुर्वेदिक औषधालय 10 सितम्बर 2023 को प्रारंभ किया गया है औषधालय
प्रति दिन प्रात 8:00 बजे से 11:00 बजे तक खुला रहता है।
जैन छात्रावास
आदिनाथ भवन में कुछ कमरे रहवास हेतु योग्य जैन विद्यार्थियों हेतु आरक्षित खे गए हैं, जिनमें प्रत्येक कमरे
में दो छात्र रह सकते हैं।
जैन अनुदान योजना
जैन समाज में निशक्त, अति जरूरत मन्द, विधवा /परित्यक्ता महिला, विकलांग, अनाथ एवं एकल पुरूष /महिला आदि धर्म प्रेमी बन्धुओं के लिए एक विशिष्ट अनुदान योजना प्रारंभ की गई है जिसमें प्रति माह
एक निश्चित राशि निर्वाह हेतु प्रदान की जायेगी।
इन सभी योजनाओं में मुक्त हस्त से दान देकर पुण्य कमावें।विस्तृत विवरण के लिए इसी वेब साइट पर “हमारी योजनाओं” पर क्लिक करें अथवा मंत्री महोदय से सम्पर्क करें
वार्षिक कार्यक्रम
| आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक | चैत्र कृष्णा नवमी |
| आदिनाथ भगवान मोक्ष कल्याणक | माघ कृष्णा चतुर्दशी |
| महावीर भगवान मोक्ष कल्याणक दीपावली | कार्तिक कृष्णा अमावस्या |
| भाद्रपद दसलक्षण पर्व | भाद्रपद शुक्ल पंचमी से भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी तक |
| अनन्त चतुर्दशी | भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी |
| क्षमावणी | अश्विन कृष्णा एकम |
| महावीर जयंती | चैत्र शुक्ल त्रयोदशी |

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, मीरा मार्ग, मानसरोवर, जयपुर, राजस्थान 302020
अन्यथा, निम्न लिंक पर क्लिक करें

WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए संपर्क करें –
मंत्री श्री राजेंद्र कुमार सेठी (+91-9314916778)
अन्यथा, निम्न लिंक पर क्लिक करें
अपने सुझाव मंत्री श्री राजेंद्र कुमार सेठी को प्रेषित कर सकते हैं।
कार्यकारिणी समिति 2022-24
श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर की वर्तमान कार्यसमिति ( वर्ष 2022- 2024 ) निर्वाचित हुयी है।
पदाधिकारी
सुशील कुमार जैन पहाड़िया, अध्यक्ष
सुनील कुमार जैन बैनाडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष
तेजकरण चौधरी उपाध्यक्ष
राजेंद्र कुमार सेठी मंत्री
लोकेन्द्र कुमार जैन कोषाध्यक्ष
CA मनोज कुमार जैन संयुक्त मंत्री
अशोक कुमार जैन सेठी संगठन मंत्री
जम्बू कुमार जैन सौगाणी सांस्कृतिक मंत्री
सदस्य – अरुण कुमार जैन पाटोदी सदस्य शांति विजय गंगवाल सदस्य अशोक कुमार जैन छाबड़ा सदस्य विजय जैन झाँझरी सदस्य एडवोकेट राजेश जैन काला सदस्य अशोक कुमार जैन गोधा सदस्य जिनेंद्र कुमार जैन काला सदस्य भागचन्द जैन (पूर्व अध्यक्ष) सदस्य
भोजनालय
समय प्रातः 10.00 से दोपहर 1.30 बजे तक
सायंकाल: ग्रीष्म ऋतु 4.30 से 6.30 तक एवं शीत ऋतु में 4.30 से 5.30 तक।
संपर्क सूत्र – श्री लोकेश जैन फ़ोन 7727865099
संपर्क करें
| पद | नाम | दूरभाष |
| आदिनाथ भवन | श्री राजेश कुमार जैन, प्रबंधक | +91-9024551089 |
| भोजनालय | श्री लोकेश जैन | +91-7727865099 |
| मंदिर माली | श्री धन्नाराम सैनी | +91-9660262836 |
| मन्दिर | +91-7726026108 |
