आदिनाथ भवन

धर्मार्थियों एवं यात्रियों के लिए सुविधाएँ..

मंदिर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कार्यसमिति के अधीन ही तीन मंज़िला आदिनाथ भवन है । यहाँ सब सुविधाओं से युक्त सुसज्जित 20 AC कमरे हैं ।  भवन में लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है। डबल बेड और अटैच्ट बाथरूम सभी कमरों में उपलब्ध है । साथ ही हाल भी हैं  जहां पर भी यात्री आवश्यकता होने पर ठहर सकते हैं । भवन में भोजनालय की सुविधा भी उपलब्ध है। आदिनाथ भवन  से 100 मीटर दूर ही बड़ा ही व्यस्त बाज़ार है जिसमें खाने पीने से ले कर ख़रीददारी की दुकाने,मॉल इत्यादि सभी आधुनिक सुविधाएँ, सार्वजनिक परिवहन सहित उपलब्ध हैं एवं सम्पूर्ण शहर में आसानी से कहीं पर भी ज़ाया जा सकता है।

संत निवास

शहरों में बढ़ती तंग बसावट के मध्य सभी जगह साधुओं का निवास अति दुश्वार हो गया है किंतु मंदिर समिति के दीर्घकालीन दृष्टि से व्रतियों एवं साधुओं के लिए दो आहार शाला, एक किचन आदिनाथ भवन में बनायी गयी है। यहां विभिन्न कार्यों हेतु दो विशाल हॉल भी उपलब्ध हैं। इससे सकल जैन समाज साधु संतों के सानिध्य का लाभ उठा पा रहा है । भवन सम्पूर्ण रूप से आवश्यकतानुसार साधु संतों के लिए आरक्षित भी रखा जाता है ।

समारोह स्थल

धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों हेतु यात्री निवास के साथ ही एक बहुत ही विशाल मैदान खुला छोड़ा गया है जिसमें वृहद् पैमाने पर शामियाने आदि लगा कर वृहद् समाज को एकत्र किया जाता रहा है।सम्भवतः सम्पूर्ण जयपुर में जैन समाज की गतिविधियों के लिए इतना बड़ा मैदान धार्मिक कार्यक्रमों, शादी ब्याह के लिए यात्री निवास सहित गिने चुने ही उपलब्ध हैं ।

आदिनाथ भवन का आरक्षण 

महत्वपूर्ण सूचनाएँश्री आदिनाथ भवन के कमरों / सम्पूर्ण भवन का आरक्षण श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन समिति द्वारा निर्धारित  नियमानुसार किया जाता है।

बुकिंग हेतु सहयोग राशि प्रत्येक 24 घंटे हेतु प्रातः 8 बजे से 8 बजे हेतु ली जाती है । विलम्ब होने पर नियमानुसार शास्ति ली जाती है।

  • बुकिंग के लिए पहचान पत्र का होना आवश्यक है।
  • भवन एक बार में तीन दिवस से ज़्यादा आवंटित नही किया जाता। 
  • भवन में शाकाहारी भोजन ही अनुज्ञेय है जिसमें आलू प्याज़ लहसुन आदि का निषेध है 
  • मुनि संघ के आगमन अथवा सरकारी / ग़ैर सरकारी आवश्यक कार्यों हेतु आवंटन निरस्त करने का अधिकार प्रबंध समिति के पास रहेगा। 
  • “शोक सभा” हेतु भवन नि:शुल्क आवंटित किया जाता है।

विस्तृत जानकारी व अन्य नियमों हेतु आप प्रबंधक श्री राजेश कुमार जैन, प्रबंधक, फ़ोन – +91-9024551089 से सम्पर्क कर सकते हैं ।