हमारी योजनाएँ

।।आवश्यक सूचना।।

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन समिति मीरा मार्ग के तत्वाधान में सामाजिक सहायता हेतु जैन समाज के जरूरतमंद परिवारो के लिए छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता के लिए फॉर्म सलंग्न है आपको इस संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करनी हो तो इसके लिए स्थापित उप समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं श्री सुनील बेनाडा मोबाइल नंबर 98295 61399 श्री तेजकरण चौधरी 9828081698 श्री सीए मनोज कुमार जैन 93145 03618 श्री एडवोकेट राजेश काला 98296 37400 धन्यवाद।

फाल्गुन माह वीर निर्वाण सम्वत् 2549 (7 मार्च 2023) को सम्पन्न हुए सिद्ध चक्र विधान अनुष्ठान में सम्पूर्ण जैन समाज का जो अभूतपूर्व सहयोग मिला, उसके परिणाम स्वरूप श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर समिति के अधीन शैक्षणिक एवं औषधालय की योजनाएँ शुरू करने का निर्णय लिया गया था । उसी के निरंतरता में श्री आदिनाथ दिगंबर जैन भवन मीरा मार्ग, मानसरोवर जयपुर में परम पूज्य आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के परम प्रभावक मुनित्रय शिष्यमुनि श्री सर्वानंद जी, श्री जिनानंद जी एवं श्री पुण्यानंद जी महाराज के सानिध्य में निम्न ऐतिहासिक कार्य प्रारंभ किये गये हैं।

औषधालय

आदिनाथ भवन परिसर में ही एक आयुर्वेदिक औषधालय 10 सितम्बर 2023 को  प्रारंभ किया गया है जिसमें  विशेष योग्य वैद्य /डॉक्टर की सेवाएं एवं निशुल्क दवाईयां प्राप्त की जा सकती हैं। औषधालय प्रति दिन प्रात 8:00 बजे से 11:00 बजे तक खुला रहता है।

जैन छात्रावास

आदिनाथ भवन में कुछ कमरे योग्य जैन विद्यार्थियों हेतु आरक्षित रखे गए हैं, जिनमें प्रत्येक कमरे में दो छात्र रह सकते हैं। छात्रों का चयन एवं निर्णय पूर्णतया आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति के अधीन है। कमरे डबल बैड, अटैच लैट-बाथ एवं सभी सुविधाएं युक्त हैं। विद्यार्थियों के लिए सशुल्क शुद्ध भोजन की व्यवस्था परिसर में भोजनालय में उपलब्ध है। जिसके बारे में विस्तृत जानकारी अध्यक्ष एवं मंत्री महोदय से प्राप्त की जा सकती है।

जैन अनुदान योजना

जैन समाज में निशक्त, अति जरूरत मन्द, विधवा /परित्यक्ता महिला, विकलांग, अनाथ एवं एकल पुरूष /महिला आदि धर्म प्रेमी बन्धुओं के लिए एक विशिष्ट अनुदान योजना प्रारंभ की गई है जिसमें प्रति माह एक निश्चित राशि निर्वाह हेतु प्रदान की जायेगी। योग्य पात्रों का निर्धारण आदिनाथ दिगंबर जैन समिति द्वारा किया जायेगा।

उक्त कार्यों हेतु दान देने के इच्छुक जैन धर्मावलंबी अपने नाम, पता, मोबाइल न. समिति के अध्यक्ष /मंत्री को सूचित करते हुए निम्न बैंक अकाउंट में अपनी राशि प्रेषित कर सकते हैं। कृपया मुक्त हस्त से इन योजनाओं के लिए दान दे कर पुण्य लाभ कमावें।

BANK DETAILS: HDFC BANK                         IFSC CODE: HDFC0003741

अनुदान योजना के लिए:

Shri Adinath Digamber Jain Samiti HELP:  

A/C  no.  99926000001008

औषधालय के लिए:

2. Shri Adinath Digamber Jain Samiti Medical: 

A/C  no 99928000001008