वर्षा जल संचयन

धार्मिक कार्यों के लिए बढ़ते हुए जल संकट को देखते हुए एवं प्राकृतिक जल संरक्षण एवं जल उपलब्ध कराने की दृष्टि से आदिनाथ भवन में सवा लाख लीटर का एक विशाल “त्रिलोक कमल अमृत कुंड” – वर्षा जल संग्रहण हेतु निर्मित किया गया है । जिसका गत सिद्ध चक्र विधान कार्यक्रम के दौरान उद्घाटन किया जा चुका है। इसका लाभ मंदिर के धार्मिक कार्यों एवं मुनि महाराजों के आहार चर्या में उठाया जा रहा है।